13 राज्यों  के गवर्नर बदले, 9 राज्यों में  इसी साल होगा चुनाव, देखिए पूरी लिस्ट

New Delhi : 13 राज्यों के गवर्नर बदले, 9 राज्यों में इसी साल होगा चुनाव, देखिए पूरी लिस्ट

13 राज्यों  के गवर्नर बदले, 9 राज्यों में  इसी साल होगा चुनाव, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | Droupadi Murmu

New Delhi News : केंद्र सरकार ने रविवार को 13 राज्यों के गवर्नर और उपराज्यपाल बदले हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी इस्तीफा दे दिया है, जिसको भारत की राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर का इस्तीफा मंजूर हो गया है। भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।

इसी साल 9 राज्यों में होंगे चुनाव
आपको बता दें कि देश के 9 राज्यों में इसी साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें 4 राज्य (त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम) में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा 3 राज्य (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) में चुनाव होने हैं। वहीं, कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी साल 2023 में चुनाव होंगे।

बदले इन राज्यों के राज्यपाल
राज्य : नए राज्यपाल
महाराष्ट्र : रमेश बैस 
लद्दाख : ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा 
अरुणाचल प्रदेश : कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
सिक्किम : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
झारखंड : सीपी राधाकृष्णन
असम : गुलाब चंद कटारिया को
हिमाचल प्रदेश : शिव प्रताप शुक्ला
आंध्र प्रदेश : एस अब्दुल नजीर
छत्तीसगढ़ : बिस्वा भूषण हरिचंदन
मणिपुर : अनुसुइया उइके 
नगालैंड : ला गणेशन 
मेघालय : फागू चौहान  
बिहार : राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेक

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.