अब आधार कार्ड और वोटर आईडी के बिना सिर्फ इस डॉक्यूमेंट से हो जाएंगे सारे काम 

काम की खबर : अब आधार कार्ड और वोटर आईडी के बिना सिर्फ इस डॉक्यूमेंट से हो जाएंगे सारे काम 

अब आधार कार्ड और वोटर आईडी के बिना सिर्फ इस डॉक्यूमेंट से हो जाएंगे सारे काम 

Google Image | Symbolic Image

Noida Desk : एक अक्टूबर से आप बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर पर कर पाएंगे। आप इस बर्थ सर्टिफिकेट को स्कूल-कॉलेज, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, मतदाता सूची तैयार कराने, आधार संख्या, विवाह पंजीकरण और सरकारी नौकरी के लिए सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से भी मिल पाएगा। अभी इसकी हार्ड कॉपी ही मिल पाती है। इसके लिए भी कई-कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।

इन सेवाओं में मिलेगी मदद
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एक अक्टूबर से जन्म प्रमाणपत्र का उपयोग सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर पर किया जा सकेगा। आप इस दस्तावेज का प्रयोग कर शैक्षिक प्रवेश, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन और पासपोर्ट प्राप्त करने में कर सकेंगे। इस नियम के लागू होने से जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करना आसान हो जाएगा, जिससे नागरिकों को इन सेवाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन
यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र खो गया है, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप आसानी से नया प्राप्त कर सकते हैं। आप इन तरीकों का पालन कर दोबारा नया प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अपने जन्म स्थान के स्थानीय महत्वपूर्ण रिकॉर्ड कार्यालय से संपर्क करें। एक आवेदन फार्म भरें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.