18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक कोरोना वैक्सीन के लिए आज शाम से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, यहां होगा पंजीकरण

बड़ी खबरः 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक कोरोना वैक्सीन के लिए आज शाम से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, यहां होगा पंजीकरण

18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक कोरोना वैक्सीन के लिए आज शाम से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, यहां होगा पंजीकरण

Tricity Today | आज शाम से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

  • 18 साल से ऊपर के नागरिकों को 1 मई से कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जानी है
  • इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा
  • कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप पर शाम 4:00 से अपना पंजीकरण कर सकेंगे
  • ऐप और वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक दिया जाएगा
देश में 18 साल से ऊपर के नागरिकों को 1 मई से कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जानी है। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। नागरिक कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप पर शाम 4:00 से अपना पंजीकरण कर सकेंगे। ऐप और वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक दिया जाएगा। जिस पर क्लिक कर नागरिकों को अपनी जानकारी देनी होगी। 

बिना पंजीकरण किसी भी निवासी को टीके की खुराक नहीं दी जाएगी। केंद्र सरकार ने इसी महीने घोषणा की थी कि महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण भी एक प्रभावी कदम है और 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को इसकी खुराक दी जाए। इसी क्रम में 1 मई से पूरे देश में टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। तीसरे चरण में 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को खुराक दी जाएगी। 


उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उडीसा, झारखंड, कर्नाटक और वेस्ट बंगाल समेत कई राज्यों ने अपने निवासियों को मुफ्त में टीकाकरण कराने का ऐलान किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि https://www.cowin.gov.in/home पर जाकर लोग आज शाम 4 बजे से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा लाभार्थी आरोग्य सेतु एप (Arogya Setu App) के जरिए भी उक्त समय के बाद रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.