राहुल गांधी की केंद्र सरकार से अपील-'संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर लोगों की बचाएं जान'

BIG NEWS: राहुल गांधी की केंद्र सरकार से अपील-'संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर लोगों की बचाएं जान'

राहुल गांधी की केंद्र सरकार से अपील-'संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर लोगों की बचाएं जान'

Google Image | कंपलीट लॉकडाउन के पक्ष में है राहुल गांधी

देश में कोरोना संक्रमण के कारण बुरा हाल है। जहां भी नजर डाले तो वहाँ संक्रमण के कारण या तो लोग बीमार हो रहे है या लोगो की जाने जा रही है। आज भी देश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 34 लाख के पार चली गई है। ऐसे हालातों में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में कंपलीट लॉकडाउन ही लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार समझ नहीं रही है। कोरोना के इस प्रसार को सिर्फ फुल लॉकडाउन से ही निपटा जा सकता है। राहुल गांधी ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी से निर्दोष लोगों की मौत हो रही है।

राहुल गांधी अबतक लॉकडाउन के विरोध में अपनी राय रखते आए है। पिछले साल भी जब भारत सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाया था। तब राहुल गांधी ने इसकी आलोचना की थी। राहुल गांधी ने कई बार कहा है कि लॉकडाउन सिर्फ कोरोना की स्पीड को रोकता है उसे खत्म नहीं करता है। राहुल गांधी इस बार खुद संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की बात कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.