सिरसा आश्रम में एंट्री पर कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए इस बार कहां रहेंगे बाबा

राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल : सिरसा आश्रम में एंट्री पर कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए इस बार कहां रहेंगे बाबा

सिरसा आश्रम में एंट्री पर कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए इस बार कहां रहेंगे बाबा

Google Image | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम गुरमीत सिंह

Chandigarh News : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम गुरमीत सिंह से जुड़ी बड़ी खबर है। राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। अगले एक या दो दिनों में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ जाएगा। जेल प्रशासन ने राम रहीम को हरियाणा के सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं दी है। लिहाजा, उसे एक बार फिर उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित बरनावा आश्रम में रहना पड़ेगा। जिसको लेकर बरनावा आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिरसा आश्रम से बाबा के घोड़े और गाय बरनावा पहुंचा दी गई हैं। राम रहीम को सजा के दौरान सातवीं बार पैरोल दिया गया है। यहीं नहीं, इसी साल जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल

राम रहीम को पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी।

दूसरी बार 21 मई 2021 को फिर बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी।

तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को राम रहीम 21 दिनों की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आए थे।

चौथी बार जून 2022 में डेरा प्रमुख को एक महीने की पैरोल दी गई थी। तब वह बागपत में रहे थे।

पांचवीं बार अक्टूबर 2022 में डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई।

छठवीं बार 21 जनवरी 2023 को राम रहीम को फिर से 40 दिनों की पैरोल दी गई थी। उन्हें सिरसा जाने की इजाजत नहीं मिली थी।

अब 20 जुलाई 2023 को 7वीं बार फिर डेरा प्रमुख को पैरोल दी गई है, जो 30 दिन की है। उन्हें बागपत में रहना पड़ेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.