वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

BIG BREAKING: वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

Google Image | नहीं रहे रोहित सरदाना

वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। आज सुबह जैसे ही इसकी खबर फैली, मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि उनकी पुराने सहयोगी सुधीर चौधरी ने ट्वीट करते हुए बताया है कि सरदाना कोरोना वायरस से पीड़ित थे। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जबकि इंडिया टुडे ग्रुप के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने थोड़ी देर पहले इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि रोहित सरदाना को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन रोहित को बचाया नहीं जा सका। सोशल मीडिया पर इस वक्त सरदाना की मौत को लेकर सनसनी फैली हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रोहित कोरोना से भी संंक्रमित थे और अपना इलाज करा रहे थे।
 
रोहित सरदाना लंबे समय तक ज़ी न्यूज में एंकर रहे। इन दिनों वह आज तक न्यूज चैनल में एंकर थे। उनके पुरान सहयोगी सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, “अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है...। ॐ शान्ति।” 
 
सरदाना लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा थे। आज कल वह 'आज तक' न्यूज चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'दंगल' में एंकरिंग करते थे। 2018 में रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना के निधन पर शोक जताया है। राजदीप ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, “दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही दिल का दौरा पड़ा था। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।”


जैसे ही रोहित सरदाना के निधन की खबर फैली, सोशल मीडिया पर हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने लगीं। उनके सहकर्मियों से लेकर आम जनमानस तक, यूजर उन्हें याद कर भावूक होने लगे। मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास ने रोहित को याद करते हुए लिखा, “हे ईश्वर, हे ईश्वर। ये सब क्या कर रहे हो और क्यूँ ? भगवान आपने प्रमिला के बारे में तो सोचा होता, छोटी-छोटी बेटियों के बारे में तो सोचा होता। मेरा कलेजा मुँह को आ रहा है। कैसे सहूँ इस खबर को ? कल तक दूसरों की मदद में लगा रोहित आज ईश्वर के पास स्वयं पहुँच गया। ॐ शांति ॐ”

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.