मां और भाई समेत घंटों थाने में बैठना पड़ा

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी थाने में पेश हुईं : मां और भाई समेत घंटों थाने में बैठना पड़ा

मां और भाई समेत घंटों थाने में बैठना पड़ा

Tricity Today | सपना चौधरी थाने में पेश हुईं

Palwal News : डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Dancer) शनिवार को पलवल के महिला थाने में पेश हुईं। उनके साथ उनकी मां और भाई भी महिला थाने में पेश हुए हैं। यहां तीनों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। दरअसल, सपना, उनकी मां और भाई के खिलाफ उनकी भाभी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें महिला थाना पुलिस जांच कर रही है। अब सपना और उनकी मां के खिलाफ जांच पूरी हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस फिर से दोनों को बयान दर्ज कराने नहीं बुलाएगी। दूसरी तरफ कोर्ट में केस चलता रहेगा। उनके भाई के खिलाफ पुलिस जांच चलती रहेगी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्दी रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी।

क्या है मामला
सपना चौधरी, उनकी मां नीलम और भाई करण सिंह पर महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया गया है। सपना चौधरी की भाभी और करण सिंह की पत्नी ने 25 जनवरी को केस दर्ज कराया था। डीएसपी सतेंद्र ने बताया कि सपना चौधरी, उनकी मां और शिकायतकर्ता को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया था। नोटिस के आधार पर दोनों पक्ष महिला थाने में पेश हुए हैं। बयान दर्ज करवाए गए हैं। अब जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। सपना चौधरी, उनकी मां नीलम और भाई कर्ण सिंह ने दहेज मांगने और प्रताड़ित करने के आरोप को निराधार बताया है।

भाभी के गंभीर आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी की भाभी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें एफआईआर दर्ज की गई है। सपना चौधरी की भाभी ने आरोप लगाया है कि उनसे दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगी गई। यह मांग पूरी नहीं करने पर उनके साथ मारपीट की गई। उनके पति करण सिंह ने उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए हैं। जिसका विरोध करने पर भी उनके साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.