राहत: ग्रेटर नोएडा में 100 बेड का शारदा आइसोलेशन हॉस्पिटल तैयार, कोरोना के मरीजों का इलाज होगा

राहत: ग्रेटर नोएडा में 100 बेड का शारदा आइसोलेशन हॉस्पिटल तैयार, कोरोना के मरीजों का इलाज होगा

राहत: ग्रेटर नोएडा में 100 बेड का शारदा आइसोलेशन हॉस्पिटल तैयार, कोरोना के मरीजों का इलाज होगा

Tricity Today | 100-bed Sharda Isolation Hospital ready in Greater Noida for treatment of Corona patients

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार की दोपहर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 48 हो गई है। जिले के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध आइसोलेशन बेड खत्म हो चुके हैं।

आने वाले दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ सकती है। जिसके मद्देनजर ग्रेटर नोएडा के शारदा मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का नया आइसोलेशन हॉस्पिटल बनकर तैयार हो चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और उत्तर प्रदेश सरकार के ऑब्जर्वर अस्पताल में 24 घंटे तैयारियां करवा रहे हैं।

शारदा अस्पताल के प्रवक्ता अजित सिंह ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। इसमें 100 मरीजों का उपचार करने की सुविधाएं हैं। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने इस अस्पताल में अलग से ऑक्सीजन पाइप लाइन डालने का निर्देश दिया था। यह काम लगभग पूरा हो चुका है। आइसोलेशन वार्ड में कभी भी मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। आईसीयू में ऑक्सीजन की पाइप लाइन डालने का काम बुधवार की देर रात तक पूरा कर लिया जाएगा।

शारदा मेडिकल कॉलेज में बनाए गए इस अस्पताल में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा में शारदा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाने की मंजूरी दी थी। जिसके बाद तैयारियों का जायजा लेने ग्रेटर नोएडा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शारदा अस्पताल का दौरा किया था।

मुख्यमंत्री ने इंतजाम देखकर संतुष्टि जाहिर की थी। उसी दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के आब्जर्वर ने आईसीयू में ऑक्सीजन की पाइप लाइन अलग से डालने का निर्देश दिया था। शारदा अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि यह काम पूरा कर लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.