लखनऊ: 11 आईएएस के तबादले, यमुना प्राधिकरण में एसीईओ की तैनाती

लखनऊ: 11 आईएएस के तबादले, यमुना प्राधिकरण में एसीईओ की तैनाती

लखनऊ: 11 आईएएस के तबादले, यमुना प्राधिकरण में एसीईओ की तैनाती

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की रात सूबे के प्रशासनिक अफसरशाही में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। सरकार ने 11 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिनमें राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव की तैनाती भी शामिल है। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की तैनाती की है। यह जेवर एयरपोर्ट की स्थापना के कारण बढ़े कामकाज की वजह से की गई है।

आईएएस महेश कुमार गुप्ता को राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। हेमंत राव को अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग बनाया गया है। अजय कुमार सिंह प्रतीक्षारत से सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग बनाए गए हैं। संतोष कुमार राय को प्रतीक्षारत से विशेष सचिव सामान्य प्रशासन भेजा गया है।

आईएएस अभय को प्रतीक्षारत से विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग भेजा गया है। पवन कुमार को प्रतीक्षा से विशेष सचिव भाषा विभाग बनाकर भेजा गया है। विवेक को प्रतीक्षा से निकालकर विशेष सचिव नियोजन विभाग भेजा गया है। प्रशांत शर्मा प्रतीक्षारत थे। उन्हें विशेष सचिव वाह्य सहायतित परियोजना में भेजा गया है। देवी शरण उपाध्याय प्रतीक्षारत थे। उन्हें विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भेजा गया है।

अमरनाथ उपाध्याय भी प्रतीक्षारत थे। विशेष सचिव राजनीतिक पेंशन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद में भेजा गया है। आईएएस रवींद्र सिंह मणिपुर से उत्तर प्रदेश काडर ट्रांसफर होकर आए हैं। उन्हें यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.