यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख है फर्जी, सरकार ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

UP Police Exam : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख है फर्जी, सरकार ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख है फर्जी, सरकार ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

Google Photo | Symbolic Photo

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के बाद एक बार फिर इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रि-एग्जाम 29 और 30 जून को कराया जाएगा। हालांकि, यह नोटिफिकेशन पूरी तरह से फर्जी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस तरह का कोई नोटिफिकेशन उपलब्ध नहीं है। अभ्यर्थियों को सावधान रहने की जरूरत है और किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

17 और 18 फरवरी को था एग्जाम
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा इस साल 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को छह महीने के भीतर फिर से आयोजित करने का आदेश दिया था।

नया नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा
अब जब छह महीने का समय समाप्त होने वाला है, तो माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। संभावना है कि यह परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी सूत्रों से जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह या फर्जी नोटिफिकेशन पर विश्वास न करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.