BIG BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस का फिर बड़ा पलटवार, 11 युवक और युवतियां संक्रमित, पूरी रिपोर्ट

BIG BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस का फिर बड़ा पलटवार, 11 युवक और युवतियां संक्रमित, पूरी रिपोर्ट

BIG BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस का फिर बड़ा पलटवार, 11 युवक और युवतियां संक्रमित, पूरी रिपोर्ट

Tricity Today | Noida Gate

अब जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 377 हो गई है।ganga4 मरीज ज़ी मीडिया के कर्मचारियों के संपर्क में बीमार हुए।gangaगुरुवार को 9 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए।

दो-तीन दिन हालात नियंत्रण में रहने के बाद गुरुवार को कोरोनावायरस ने एक बार फिर बड़ा पलटवार किया है। गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण के 11 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें बड़ी बात यह है कि संक्रमित होने वाले सभी 11 युवक और युवतियां हैं। इनकी उम्र 22 से 39 वर्ष के बीच है। जिसके बाद अब जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 377 हो गई है। इनमें से 4 मरीज नोएडा में ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के संपर्क में आने के कारण बीमार हुए हैं। दूसरी ओर गुरुवार को 9 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 11 मामले सामने आए हैं। इनमें से चार लोग जी मीडिया में काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन हैं। यह चारों लोग ज़ी मीडिया के कर्मचारियों के संपर्क में आने के कारण बीमार पड़े हैं। इनमें इनमें एक युवती और तीन युवक शामिल हैं। इन सभी की उम्र 22 से 28 वर्ष के बीच है। 

डॉक्टर सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि इनके अलावा 7 अन्य लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग हिस्सों में संक्रमित हुए हैं। एक 30 वर्षीय युवक नोएडा के सेक्टर-5 में कोरोनावायरस की चपेट में आया है। जेवर क्षेत्र के रामपुर जेवर गांव में 24 साल का एक युवक कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिला है। 30 वर्ष का एक युवक नोएडा के सेक्टर-71 में संक्रमित हो गया है। 40 वर्ष का एक युवक नोएडा के सेक्टर-1 ए में पॉजिटिव घोषित किया गया है। 27 वर्ष की एक युवती ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में कोरोनावायरस से संक्रमित मिली है। 25 वर्ष का एक युवक नोएडा के सेक्टर-56 में संक्रमित हुआ है। नोएडा के सलारपुर गांव में एक 27 साल का युवक कोरोनावायरस की चपेट में आ गया है। 

डॉक्टर सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि सभी 11 मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। सभी को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। उनका भी कोरोनावायरस टेस्ट करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 9 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें एक 63 वर्षीय बुजुर्ग ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए हैं। 8 मरीजों को ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने स्वस्थ किया है। इनमें 3 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। 

अब जिले में 110 लोगों का इलाज किया जा रहा है। अब तक 262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 5 लोगों की गौतमबुद्ध नगर में मौत हुई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.