सड़कों पर नियम तोड़ने वाले नपे, 1215 वाहनों के चालान और 81 सीज किए गए

सड़कों पर नियम तोड़ने वाले नपे, 1215 वाहनों के चालान और 81 सीज किए गए

सड़कों पर नियम तोड़ने वाले नपे, 1215 वाहनों के चालान और 81 सीज किए गए

Tricity Today |

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले वाहन चालकों की पुलिस ने अच्छी खबर ली है। दोनों शहरों में शनिवार की रात 90 स्थानों पर वाहनों की जांच-पड़ताल की गई। इस अभियान में पुलिस ने 3300 वाहनों की जांच की है, जिसमें से 1215 वाहनों के चालान काटे गए हैं और 81 को सीज कर दिया गया है। इतना ही नहीं 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भी भेजा है।

कमिश्नर ऑफ पुलिस ऑफिस की मीडिया सेल ने बताया कि 15 फरवरी की सायं जिले के लगभग 90 स्थानों पर 19ः00 से 23ः00 बजे तक और दिन में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर कुल 3300 वाहन चेक किये गये। जिनमें 1215 वाहनों के चालान किये गये हैं। 81 वाहन सीज किए गए हैं। 7 बिना नम्बर प्लेट, 59 वाहनों की नम्बर प्लेट टूटी फूटी और फेंसी मिली हैं। 4 अभियुक्त गिरफ्तार करके वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

मीडिया सेल की ओर से बताया गया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों पर यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर सख्ती की जाएगी। ओवरस्पीड, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले, फैंसी नंबर प्लेट लगाने वाले, वाहनों पर बिना मतलब के स्लोगन और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले, शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले, हेलमेट नहीं लगाने वाले, इंश्योरेंस, रजिस्ट्री और दूसरे जरूरी दस्तावेज साथ लेकर नहीं चलने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.