COVID-19 BREAKING : नोएडा में आज 133 नए मामले आए, टोटल संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार पहुंची

COVID-19 BREAKING : नोएडा में आज 133 नए मामले आए, टोटल संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार पहुंची

COVID-19 BREAKING : नोएडा में आज 133 नए मामले आए, टोटल संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार पहुंची

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गौतम बुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 133 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 23,095 हो गई। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि, ''कोविड-19 के 133 नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 148 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 1,121 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 21,891 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 5,13,049 नमूनों की जांच की गई है। अब तक 94.6 प्रतिशत मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से मरीजों की मौत का प्रतिशत 0.4 फीसदी है। जनपद में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाई गई है। पहली श्रेणी के 250 तथा द्वितीय श्रेणी के 16 कंटेनमेंट जोन हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.