COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 133 और लखनऊ में 562 नए मरीज आए, यूपी में आज टूटे सारे रिकॉर्ड

COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 133 और लखनऊ में 562 नए मरीज आए, यूपी में आज टूटे सारे रिकॉर्ड

COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 133 और लखनऊ में 562 नए मरीज आए, यूपी में आज टूटे सारे रिकॉर्ड

Google Image | COVID-19 BREAKING

उत्तर प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण पीक पर चल रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर नगर में कोरोना संक्रमण ने कहर ढहाया है। गौतमबुद्ध नगर में 133 नए मरीज रजिस्टर्ड किए गए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में लखनऊ में 562 नए मरीज सामने आए हैं। लखनऊ में हर रोज एक नया रिकॉर्ड कायम हो रहा है। स्वास्थ विभाग का कहना है कि व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे जांच अभियान की वजह से मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को नए मरीजों से जुड़े सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज शुक्रवार को रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4453 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। संक्रमण के कारण 43 लोगों की मौत हुई हो गई हैं। 

शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में 133 नए मरीज आए हैं। जिसके बाद अब तक जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,203 हो चुकी है। दूसरी ओर गाजियाबाद में पिछले 24 घंटों के दौरान 83 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 4937 तक पहुंच चुकी है। अगर गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के मरीजों को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 10,140 हो चुका है। मतलब, एनसीआर के 2 जिलों गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में ही अब तक 10,140 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कानपुर नगर में 321, गाजियाबाद में 83, वाराणसी में 97, प्रयागराज में 231, बरेली में 295, गोरखपुर में 155, बलिया में 70, अयोध्या में 142, देवरिया में 112, झांसी में 61, मेरठ में 43 जौनपुर में 63, आगरा में 50, मुरादाबाद में 61 और अलीगढ़ में 67 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.