BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 14 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, जिले में संख्या 359 हुई

BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 14 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, जिले में संख्या 359 हुई

BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 14 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, जिले में संख्या 359 हुई

Tricity Today | Demo Picture

गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को भी बड़ी संख्या में कोरोनावायरस का संक्रमण रिपोर्ट किया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 14 लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। इनमें 9 लोग नोएडा की एक कंपनी के कर्मचारी हैं, जबकि 5 मरीज जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। अब गौतमबुद्ध नगर जिले में इस महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या का आंकड़ा 359 तक पहुंच गया है।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि सोमवार को 14 नए मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 10 कर्मचारी नोएडा फिल्म सिटी की कंपनी से ताल्लुक रखते हैं। जिनमें से 9 गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं। एक दिल्ली का रहने वाला है।
इनके अलावा 5 मरीज जिले के अलग-अलग हिस्सों से मिले हैं। यह सभी इनफ्लुएंजा से पीड़ित थे। इनकी टेस्टिंग करवाई गई और इन्हें कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाया गया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-105 में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। एक 63 वर्षीय बुजुर्ग नोएडा सेक्टर-12 के निवासी हैं। उन्हें भी पॉजिटिव घोषित किया गया है। एक 11 साल का बच्चा कोरोनावायरस से संक्रमित हो गया है। वह नोएडा के सेक्टर-5 का रहने वाला है। 24 साल का एक युवक सलारपुर गांव में रहता है, उसे भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। 68 साल के एक बुजुर्ग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वह नोएडा के सेक्टर-36 के रहने वाले हैं। इन सभी संक्रमित लोगों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार इनका उपचार शुरू हो गया है।

डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। उनका भी कोरोनावायरस टेस्ट करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जिन आवासीय परिसरों में यह लोग निवास करते हैं, उन सभी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहां सैनिटाइजेशन ड्राइव शुरू की गई है। कंटेनमेंट टीम उन आवासीय परिसरों के घर-घर का सर्वे कर रही हैं। परिवारों के प्रत्येक सदस्य के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों को भी चिन्हित कर रहा है, जिनमें खासी, जुकाम, नजला और इनफ्लुएंजा के लक्षण हैं। ऐसे लोगों का भी कोरोनावायरस टेस्ट करवाया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने श्रेणी एक के कंटेनमेंट जोन का दायरा ढाई सौ मीटर रखा है और श्रेणी दो में दायरा 500 मीटर का है। इस दायरे में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह के आवागमन की इजाजत नहीं दी जाएगी। कंटेनमेंट जॉन को सील कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.