COVID-19 BREAKING : नोएडा में आज 140 नए मामले आए, मरने वालों की संख्या 84 पहुंची

COVID-19 BREAKING : नोएडा में आज 140 नए मामले आए, मरने वालों की संख्या 84 पहुंची

COVID-19 BREAKING : नोएडा में आज 140 नए मामले आए, मरने वालों की संख्या 84 पहुंची

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

जनपद गौतम बुद्ध नगर मे रविवार को कोविड-19 के 140 नए मरीज मिले हैं। जिले में अभी तक 84 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को जिले में 140 मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि रविवार को पिछले 24 घंटे दौरान 158 मरीज कोरोना से उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले के विभिन्न अस्पतालों में 1,038 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 22,336 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 23,458 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 5,31,519 लोगों का सैंपल कोविड-19 के टेस्ट के लिए लिया गया है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.