गाजियाबाद शहर को 18 हजार लोग देंगे फीडबैक

गाजियाबाद शहर को 18 हजार लोग देंगे फीडबैक

गाजियाबाद शहर को 18 हजार लोग देंगे फीडबैक

Tricity Today | Ghaziabad Municipal Corporation

गाजियाबाद शहर कितना स्मार्ट है, इसका रिजल्ट मार्च में आएगा। उधर, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नियुक्त की गई कंसलटेंट एजेंसी ने शहर में 18,600 लोगों का फीडबैक लेने के बाद मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। शहर में बुनियादी सुविधाएं कैसी है।

ईज ऑफ लिविंग सर्वे का कार्य पूरा हो चुका हैं। इसमें शहर में बुनियादी सुविधाएं के मामले में गाजियाबाद कितना स्मार्ट है, इसका सर्वे पूरा होने के बाद अब मार्च में इसका रिजल्ट आएगा। ईज ऑफ  लिविंग सर्वे देश के 10 लाख या इससे ज्यादा आबादी वाले 432 शहरों का यह सर्वे कराया गया। इन शहरों में लोगों को कैसी सुविधाएं मिल रही हैं, इसका फीडबैक लिया गया। 

अब मार्च में पता चलेगा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानक के हिसाब से अपना शहर किस ग्रेड का शहर है। शहर को स्टार मिलेंगे। रिजल्ट आने के बाद सरकार यह डेटा ऑनलाइन जारी करेगी। यूरोप के देशों की तर्ज पर इस बार ग्रेडिंग होगी। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने बताया कि देश के शहरों में क्या बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं, इसका डेटा सरकार के पास नहीं है। यूरोप के देशों में ऐसा नहीं है।

वहां हर साल शहरों में मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर उनकी ग्रेडिंग होती हैं। इसी तरह देश में 10 लाख या इससे ज्यादा आबादी वाले शहरों की ग्रेडिंग हो रही है। ईज ऑफ लिविंग सर्वे में आबादी,सड़क,सीवर,पावर सप्लाई,वॉटर सप्लाई, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम, साफ-सफाई, शौचालयों की सफाई आदि का सर्वे करने के बाद डेटा जुटाया गया। 

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में 18,600 लोगों ने फीडबैक दिया है। ईज ऑफ लिविंग सर्वे में लक्ष्य 18,350 लोगों को हिस्सा लेना अनिवार्य था। इसमें 101 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। 18,600 लोगों ने फीडबैक में हिस्सा लिया। एजेंसी ने यह सर्वे पूरा कर लिया हैं। मंत्रालय को इसकी रिपोर्ट एजेंसी द्वारा भेजी जाएगी। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र का दावा है कि सर्वे में जो डाटा मांगा गया था। वह एजेंसी को मुहैया कराया गया। इसी माह अब मार्च में रिजल्ट आएगा। इसमें स्पष्ट होगा कि शहर कितना स्मार्ट है। ग्रेडिंग के आधार पर ही स्टार मिलेंगे। शहर में रहने, आने-जाने समेत दूसरी बुनियादी सुविधाएं किस स्तर की है। इनके आधार पर ही शहर को ग्रेडिंग मिलेगी। शहर को ग्रेडिंग के आधार पर ही स्टार मिलेंगे। कोई भी व्यक्ति घर बैंठे ऑनलाइन देख सकेगा कि किस शहर में कैसी सुविधाएं हैं। शहर में बसने या निवेश करने से जुड़े निर्णय लेने में भी इसके बाद आसानी होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.