यूपी के 19 जिले रेड जोन में डाले गए, इनमें लॉकडाउन खुलना मुश्किल, ऑरेंज और ग्रीन जोन में कौन से जिले हैं, Full List

यूपी के 19 जिले रेड जोन में डाले गए, इनमें लॉकडाउन खुलना मुश्किल, ऑरेंज और ग्रीन जोन में कौन से जिले हैं, Full List

यूपी के 19 जिले रेड जोन में डाले गए, इनमें लॉकडाउन खुलना मुश्किल, ऑरेंज और ग्रीन जोन में कौन से जिले हैं, Full List

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

एक बार फिर केंद्र सरकार ने रेड जोन से ग्रीन जोन में जिलों को शामिल करने के मानक बदल दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदन की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि अब 28 दिन की बजाय 21 दिन तक कोरोना वायरस से संक्रमित का नया केस नहीं आने पर जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में कर दिया जाएगा। इससे कई जिलों को बड़ी राहत मिलेगी।

अभी तक 14 दिन तक नया केस नहीं आने पर जिले को रेड से आरेंज और फिर अगले 14 दिनों तक केस नहीं आने पर ग्रीन जोन में रखा जाता था। यह व्यवस्था ज्यादा सख्त थी। अब केंद्र सरकार ने इन मानकों को खासा नरम किया है। इससे राज्यों को लॉकडाउन पर फैसला लेने में मदद मिलेगी। दूसरी ओर जिलों में लोगों को राहत मिलेगी।

केंद्र सरकार की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार अब यूपी के 19 जिले रेड जोन में हैं। ऑरेंज जोन में 35 जिले और ग्रीन जोन में 20 जिले हैं। यह तो तय है कि जो 19 जिले रेड जोन में हैं, वहां अभी लॉकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ग्रीन जोन वाले जिले लॉकडाउन से कुछ शर्तों के साथ मुक्त हो जाएंगे। जबकि, ऑरेंज जोन वाले जिलों में कुछ रियायतें सरकार देगी। हालांकि, ऑरेंज जोन को सरकार अधिक संवेदनशील मानकर चल रही है।

रेड जोन में शामिल 19 जिले

  1. आगरा
  2. लखनऊ
  3. सहारनपुर
  4. कानपुर नगर
  5. मुरादाबाद
  6. फिरोजाबाद
  7. गौतमबुद्ध नगर
  8. बुलंदशहर
  9. मेरठ
  10. रायबरेली
  11. वाराणसी
  12. बिजनौर
  13. अमरोहा
  14. संत कबीर नगर
  15. अलीगढ़
  16. मुजफ्फरनगर
  17. रामपुर
  18. मथुरा
  19. बरेली

ऑरेंज जोन में शामिल 35 जिले 

  1. गाजियाबाद
  2. हापुड़
  3. बदायूं
  4. बागपत
  5. बस्ती
  6. शामली
  7. औरैया
  8. सीतापुर
  9. बहराइच
  10. कन्नौज
  11. आजमगढ़
  12. मैनपुरी
  13. श्रावस्ती
  14. बांदा
  15. जौनपुर
  16. एटा
  17. कासगंज
  18. सुल्तानपुर
  19. प्रयागराज
  20. जालौन
  21. मिर्जापुर
  22. इटावा
  23. प्रतापगढ़
  24. गाजीपुर
  25. गोंडा 
  26. मऊ
  27. भदोही
  28. उन्नाव
  29. पीलीभीत 
  30. बलरामपुर
  31. अयोध्या
  32. गोरखपुर
  33. झांसी
  34. हरदोई
  35. कौशांबी

ग्रीन जोन में शामिल 20 जिले

  1. बाराबंकी
  2. लखीमपुर खीरी
  3. हाथरस
  4. महाराजगंज
  5. शाहजहांपुर
  6. अंबेडकर नगर 
  7. बलिया
  8. चंदौली
  9. चित्रकूट
  10. देवरिया
  11. फर्रुखाबाद
  12. फतेहपुर
  13. हमीरपुर
  14. कानपुर देहात
  15. कुशीनगर
  16. ललितपुर
  17. महोबा
  18. सिद्धार्थ नगर
  19. सोनभद्र
  20. अमेठी

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.