ग्रेटर नोएडा में 20 साल के लड़के ने बड़ी भाभी से किया रेप, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में 20 साल के लड़के ने बड़ी भाभी से किया रेप, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में 20 साल के लड़के ने बड़ी भाभी से किया रेप, गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में घर में अकेली महिला देखकर एक युवक ने बलात्कार किया। 20 साल का युवक पानी मांगने के बहाने घर में घुसा था। महिला की उम्र 27 साल है और आरोपी युवक की भाभी लगती है। आरोप है कि युवक ने महिला को अकेला पाकर बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जारचा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर एक महिला ने दर्ज करवाई है। जिसकी उम्र 27 वर्ष है। महिला का आरोप है कि बुधवार की दोपहर वह अपने घर में अकेली थी। तभी पड़ोस का युवक उसके पास आया और पानी मांगने लगा। मैं पानी देने के लिए घर के भीतर गई। युवक अंदर ही घुस आया उसने दरवाजा बंद कर लिया। मारपीट करके उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पड़ोस का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाली महिला उसकी पड़ोस की बड़ी भाभी लगती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.