22 साल की विवाहिता ने 80 साल के बुजुर्ग रिश्तेदार पर लगाया रेप का आरोप

22 साल की विवाहिता ने 80 साल के बुजुर्ग रिश्तेदार पर लगाया रेप का आरोप

22 साल की विवाहिता ने 80 साल के बुजुर्ग रिश्तेदार पर लगाया रेप का आरोप

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

लॉकडाउन के बीच तेलंगाना में रेप की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। एक 80 साल के बुजुर्ग पर 22 साल की युवती ने मदद के बहाने बलात्कार का आरोप लगाया है।

एक 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को अपने 80 वर्षीय रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि बंजारा हिल्स स्थित घर में बुजुर्ग ने मदद के बहाने इस युवती का बलात्कार किया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता हाल ही में अपने पति से अलग हो गई थी और उसके बुजुर्ग रिश्तेदार ने उसे रहने की व्यवस्था करने में मदद करने की पेशकश की थी। महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ अप्रैल के पहले सप्ताह में आरोपी बुजुर्ग के घर गई थी।

बंजारा हिल्स थाने के इंस्पेक्टर कलिंग राव के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति के निवास पर पहुंचने के बाद, महिला और उसके पुरुष मित्र ने उसके साथ मिलकर शराब पी ली। आरोप के मुताबिक इसके बाद बुजुर्ग ने महिला का यौन शोषण किया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक कथित घटना के तुरंत बाद बुजुर्ग व्यक्ति ने भी पुलिस से संपर्क किया। उसने भी महिला और उसके पुरुष मित्र के खिलाफ अपनी महंगी घड़ी चोरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.