रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 2503 नए मरीज दर्ज किए गए, 29 लोगों की मौत हुई

रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 2503 नए मरीज दर्ज किए गए, 29 लोगों की मौत हुई

रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 2503 नए मरीज दर्ज किए गए, 29 लोगों की मौत हुई

Google Image | 2503 new covid-19 positive cases reported in UP

रविवार की शाम 4:00 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में 2,503 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। साथ ही इस दौरान 29 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य सरकार के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर की ओर से यह जानकारी सार्वजनिक की गई है। सर्विलांस ऑफिसर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के तमाम कोविड-19 अस्पतालों ने 3981 मरीजों को स्वस्थ करके उनके घर वापस लौटा दिया है। राज्य में अब तक 4,15,592 लोगों का इलाज किया जा चुका है। अभी अस्पतालों में 32,896 मरीज भर्ती हैं। महामारी के कारण अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में 6,658 लोगों की मौत हो चुकी है।

कानपुर नगर में हालात नियंत्रित हुए, राजधानी लखनऊ अभी भी बेकाबू

राज्य के 2 सबसे संवेदनशील जिलों में कानपुर नगर और लखनऊ शामिल हैं। कानपुर नगर में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने हालात नियंत्रण में कर लिए हैं। दूसरी ओर लखनऊ राजधानी में स्थिति अभी भी बेकाबू बनी हुई है। राज्य सरकार की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर नगर में रविवार को संक्रमण के केवल 59 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 580 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। कानपुर नगर में अब तक 24,765 लोगों को डॉक्टरों ने इस महामारी से उबारा है। हालांकि, रविवार को भी वहां दो लोगों की मौत हुई है। अब तक 711 लोग महामारी का शिकार होकर मौत के मुंह में जा चुके हैं। अभी कानपुर नगर के अस्पतालों में 1774 मरीज भर्ती हैं।

दूसरी ओर राजधानी लखनऊ में रविवार को 293 नए मरीज सामने आए हैं। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने बताया कि 418 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब तक यहां 55,206 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। राजधानी में 818 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी हैं। अभी कोविड-19 अस्पतालों में 3,787 मरीज भर्ती हैं। कुल मिलाकर लखनऊ में हालात अभी बेकाबू बने हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.