एक दिन में खत्म हुए 3,537 मुकदमे, गौतमबुद्ध नगर में बना रिकॉर्ड

एक दिन में खत्म हुए 3,537 मुकदमे, गौतमबुद्ध नगर में बना रिकॉर्ड

एक दिन में खत्म हुए 3,537 मुकदमे, गौतमबुद्ध नगर में बना रिकॉर्ड

Tricity Today | Gautam Buddh Nagar Court

शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन गौतमबुद्ध नगर जजी परिसर और विभिन्न न्यायालयों में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 3,537 मुकदमों का निस्तारण किया गया है। जिला न्यायाधीश विशेष शर्मा के निर्देशन में यह आयोजन किया गया। गौतमबुद्ध नगर में मुख्यालय और तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 32 मामले निस्तारित किए गए हैं। जिसमें 42.10 लाख रुपये पीड़ित पक्षों को दिलाए गए हैं। भारतीय उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के निस्तारित 2 मामलों में 18,79,206 रुपये के प्रमाण पत्र जारी किए गए। लघु शमनीय प्रकृति के निस्तारित 1,941 मामलों में 1,49,760 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर 209 मामले निस्तारित हुए हैं, जिसमें 1.99 करोड़ रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित की गई है। राजस्व न्यायालयों से 633 वादों का निस्तारण किया गया। लघु अपराधिक प्रकृति के अन्य 720 मुकदमों का निस्तारण हुआ है। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में 3,537 मुकदमों का परस्पर सहमति के आधार निस्तारण किया गया है। 

इसके साथ प्रधान न्यायाधीश श्री अशोक कुमार सिंह परिवार न्यायालय ने पति-पत्नी के विचाराधीन लंबित मामलों में सुलह समझौता कराकर पुनः मिलन कराया। दंपत्ति को न्यायालय से हंसी-खुशी विदा किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने जिला सूचना अधिकारी को दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.