यूपी में मेट्रो परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए 3 निदेशक नियुक्त, कानपुर और आगरा मेट्रो को होगा बड़ा फायदा

यूपी में मेट्रो परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए 3 निदेशक नियुक्त, कानपुर और आगरा मेट्रो को होगा बड़ा फायदा

यूपी में मेट्रो परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए 3 निदेशक नियुक्त, कानपुर और आगरा मेट्रो को होगा बड़ा फायदा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश में चल रही मेट्रो परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने शुक्रवार को तीन निदेशकों की नियुक्ति की है। इनमें उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में फाइनेंस और प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट में डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इन अफसरों की नियुक्ति से कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजनाओं में रफ्तार आने की उम्मीद है।

राज्य सरकार ने शील कुमार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में वित्त निदेशक नियुक्त किया है। अरविंद सिंह को कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट का निदेशक बनाया गया है। अरविंद राय को आगरा और कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट का निदेशक बनाया गया है। आगरा और कानपुर में मेट्रो परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार इन दोनों परियोजनाओं को जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहती है।

आपको बता दें कि आगरा में 30 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाना है। आगरा शहर में यह मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड और एलिवेटेड होगी। पहले चरण में 27 स्टेशन होंगे। यह मेट्रो स्टैंडर्ड गेज पर चलेगी। शुरुआत में 4 कोच के साथ मेट्रो चलाई जाएगी। इस मेट्रो परियोजना में 2 लाइन होंगी। दोनों की दूरी 30 किलोमीटर होगी। एक लाइन सिकंदरा से ताज एस्टेट कोरिडोर तक जाएगी। जिसकी लंबाई 14 किलोमीटर है। इसमें से 6 किलोमीटर की दूरी एलिवेटेड होगी और 7 किलोमीटर की दूरी भूमिगत रहेगी। इस लाइन पर 13 स्टेशन बनाए जाएंगे। 

दूसरी लाइन आगरा कैंट से कालिंदी विहार कोरिडोर तक बनाई जा रही है। इसकी लंबाई 15.40 किलोमीटर है और इस पर 14 स्टेशन होंगे। यह मेट्रो लाइन एलिवेटेड बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 8,379.62 करोड़ रुपए की घोषणा पहले ही कर दी है। परियोजना को इसी महीने सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिल गई है। अभी तक सुप्रीम कोर्ट का स्टे होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था।

दूसरी ओर कानपुर में मेट्रो परियोजना का निर्माण शुरू हो गया है। यहां भी दो चरणों में यह परियोजना पूरी की जाएगी। कानपुर मेट्रो में 30 स्टेशन होंगे। पहले चरण में 22 स्टेशन होंगे और इसकी लंबाई करीब 24 किलोमीटर होगी। दूसरे चरण में 8 स्टेशन होंगे और इसकी लंबाई 8.6 किलोमीटर होगी। कानपुर में 3 कोच के साथ मेट्रो चलाई जाएगी। आईआईटी कानपुर, कल्याणपुर रेलवे स्टेशन, आवास विकास, कानपुर यूनिवर्सिटी, गुरुदेव, गीता नगर, रावतपुर रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज और मोतीझील पहले चरण के स्टेशन हैं। 

कानपुर में एक लाइन को ब्लू और दूसरी को ग्रीन लाइन का नाम दिया गया है। आने वाले समय में एयरपोर्ट मेट्रो का भी विकास कानपुर में किया जाएगा। हाल ही में 24 जुलाई को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने डबल गार्डर आईआईटी कानपुर मेट्रो स्टेशन का रखा है। इस प्रोजेक्ट पर 11,076.48 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। अगले 5 साल में यह परियोजना पूरी कर ली जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.