गाजियाबाद की मस्जिद में छिपे 3 जमाती और मिले

गाजियाबाद की मस्जिद में छिपे 3 जमाती और मिले

गाजियाबाद की मस्जिद में छिपे 3 जमाती और मिले

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली से गाजियाबाद में रांची के रहने वाले तीन और जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले रांची के ही सात लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इन सभी लोगों को पुलिस ने पसौंडा इलाके से पकड़ा गया था। निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद लौटते समय लॉकडाउन होने के कारण सभी गाजियाबाद के पसौंडा की एक मस्जिद में छिप गए थे।

बता दें कि 30 और 31 मार्च को पसौंडा की एक मस्जिद से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 31 जमातियों को पकड़ा था। इनमें से 26 रांची के थे। सभी को मुरादनगर के सूर्या अस्पताल, एमएमजी अस्पताल, डासना स्थित सुंदरदीप आयुर्वेदिक अस्पताल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में क्वॉरंटाइन कराया गया था। एक अप्रैल को इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। चार अप्रैल को सभी की रिपोर्ट आई, जिनमें से सात पॉजिटिव पाए गए थे। तब नेगेटिव पाए गए जमातियों का बीते दिनों दुबारा सैंपल लिया गया, जिसमें सूर्या अस्पताल में भर्ती रांची के तीन जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएमओ ने बताया कि संक्रमित पाए गए जमातियों को तुरंत मुरादनगर कोविड-19 एल-1 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। तीन और जमाती पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब पसौंडा के संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 पहुंच गई है, जिनमें 18 जमाती शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.