BREAKING: 8 महीने का बच्चा और 80 साल के बुजुर्ग समेत 4 और कोरोना की चपेट में आए, अब जिले में संख्या 293 हुई

BREAKING: 8 महीने का बच्चा और 80 साल के बुजुर्ग समेत 4 और कोरोना की चपेट में आए, अब जिले में संख्या 293 हुई

BREAKING: 8 महीने का बच्चा और 80 साल के बुजुर्ग समेत 4 और कोरोना की चपेट में आए, अब जिले में संख्या 293 हुई

Tricity Today | Demo Picture

गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 4 और लोगों की पहचान की गई है। इनमें एक 8 महीने का बच्चा और 80 साल का बुजुर्ग भी शामिल हैं। तीसरी एक 27 वर्षीय युवती है, जो नोएडा के सेक्टर-15 की रहने वाली है। 8 महीने का बच्चा ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा क्षेत्र के फलेदा गांव का निवासी है। जबकि, 80 साल के बुजुर्ग नोएडा के सेक्टर-110 में रहते हैं। एक 68 वर्षीय व्यक्ति शामिल है, जो नोएडा के सेक्टर-78 में सनशाइन हेलियस हाउसिंग सोसाइटी के निवासी हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने बताया बुधवार को 4 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें एक 68 वर्षीय व्यक्ति शामिल है, जो नोएडा के सेक्टर-78 में सनशाइन हेलियस हाउसिंग सोसाइटी के निवासी हैं। इन्हें ग्रेटर नोएडा के सुपरस्पेशलिटी चाइल्ड पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा क्षेत्र के फलेदा गांव में एक 8 महीने का बच्चा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। बच्चे को नोएडा के सुपर स्पेशलिटी चाइल्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चे के परिजनों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। गांव को भी सील कर दिया गया है।

नोएडा के सेक्टर-110 में बी ब्लॉक के निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोरोनावायरस से पॉजिटिव आई है। नोएडा की एक प्राइवेट लैब ने दी है। मरीज को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। चौथा मरीज एक 27 वर्षीय युवती है, जो नोएडा के सेक्टर-15 की निवासी है। उसे ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला ने 8 रिपोर्ट दी हैं। जिनमें से 7 नेगेटिव आई हैं। नोएडा में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल की लैब से 28 रिपोर्ट मिली हैं, सभी नेगेटिव हैं। ओप्पो मोबाइल निर्माता कंपनी के 362 कर्मचारियों की भी रिपोर्ट मिली हैं। यह सभी टेस्ट रिपोर्ट भी नकारात्मक आई हैं।

अब जिले में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 293 हो चुकी है। इनमें से 207 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। बुधवार को कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ है। अब तक जिले में कोरोनावायरस के कारण 5 लोगों की मौत हुई हैं। अभी 81 मरीजों का इलाज जिले के तीनों सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.