उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 53 और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 2638 हुई

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 53 और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 2638 हुई

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 53 और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 2638 हुई

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 53 और मरीजों की मौत होने से बुधवार को मृतकों की संख्या 2638 हो गयी है। 

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 49,645 मरीजों का उपचार चल रहा है। गत 16 अगस्त को ऐसे मामलों की संख्या 51,537 थी। यानी तीन दिन में लगभग दो हजार संख्या कम हुई है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,67,510 हो गयी है। 

साद ने बताया कि अब तक 1,15,227 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में मंगलवार को 5620 लोगों को छुट्टी दी गयी। उन्होंने बताया कि 1,07,768 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 40,75,174 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वर्तमान में संक्रमण के कुल 49,645 मामले हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.