UP: 6 आईएएस अफसरों के तबादले, जानिए कौन कहां गया

UP: 6 आईएएस अफसरों के तबादले, जानिए कौन कहां गया

UP: 6 आईएएस अफसरों के तबादले, जानिए कौन कहां गया

Google Image | Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार की देर रात छह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। यह सभी नए आईएएस अफसर हैं, जिन्हें नई तैनाती दी गई हैं। इनमें मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्तर के अफसर शामिल हैं।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को आगरा नगर निगम में नगर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। वह अभी झांसी के मुख्य विकास अधिकारी थे। कन्नौज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार को झांसी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। आगरा नगर निगम में बतौर नगर आयुक्त तैनात आईएएस अधिकारी अरुण प्रकाश को सचिवालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। वह प्रशासन विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी अवनीश कुमार राय का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें झांसी नगर निगम में बतौर नगर आयुक्त तैनाती दी गई है।

इसके अलावा चंदौली के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष अब श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी बना कर भेजे गए हैं। झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त मनोज कुमार का स्थानांतरण करके वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। उन्हें फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गई है। इस तरह मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश सरकार के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.