BREAKING: यूपी में 817 लोग संक्रमण की चपेट में आए, 17 लोगों की मौत, देखिए जिलेवार स्थिति

BREAKING: यूपी में 817 लोग संक्रमण की चपेट में आए, 17 लोगों की मौत, देखिए जिलेवार स्थिति

BREAKING: यूपी में 817 लोग संक्रमण की चपेट में आए, 17 लोगों की मौत, देखिए जिलेवार स्थिति

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे पूरे हुए 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 817 नए मरीज पूरे उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड किए गए हैं। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 24,825 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में 17 लोगों की मौत हुई है और अब तक मरने वालों की कुल संख्या 735 हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में जिलेवार आंकड़े दिए गए हैं। गुरुवार को सबसे ज्यादा 129 संक्रमित मरीज गाजियाबाद जिले में मिले हैं। दूसरे नंबर पर गौतम बुध नगर जिला रहा है। गौतम बुध नगर में 116 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। तीसरे नंबर पर वाराणसी जिला रहा है, 49 मरीज दर्ज किए गए हैं। बरेली जिला चौथे नम्बर पर रहा है। गुरुवार को बरेली में 43 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं लखनऊ 33 मरीजों के साथ पांचवें नंबर पर है।

इनमें से गाजियाबाद जिले में गुरुवार को एक मरीज की मौत हुई है। गाजियाबाद में मौतों का आंकड़ा 57 हो गया है। वाराणसी में 3 मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद जिले में मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंच गई है। बरेली में एक मौत हुई है। वहां अब तक 11 मरीजों की मौत हुई हैं।

गुरुवार को इन जिलों में हुई है संक्रमित मरीजों की मौत
गुरुवार को आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाजीपुर, संभल, अमरोहा, बरेली, बागपत और एटा जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है। वाराणसी में तीन लोगों की मौत हुई हैं और झांसी जिले में 2 मरीजों की मौत हुई हैं। इस तरह उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 17 लोगों ने महामारी की चपेट में आने के कारण दम तोड़ दिया है। अब उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या 735 हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में इस समय कोविड-19 अस्पतालों में 6869 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। अब तक राज्य में 17221 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को वापस पहुंच चुके हैं। गुरुवार को राज्य के सभी 75 जिलों में 593 लोग महामारी से मुक्त हुए हैं। इन सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.