COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 85 और गाजियाबाद में 101 नए मरीज, यूपी के बाकी जिलों का हाल देखिए

COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 85 और गाजियाबाद में 101 नए मरीज, यूपी के बाकी जिलों का हाल देखिए

COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 85 और गाजियाबाद में 101 नए मरीज, यूपी के बाकी जिलों का हाल देखिए

Google Image | COVID-19 BREAKING

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले 15 दिनों के मुकाबले कुछ हल्का पड़ा है, लेकिन अभी भी नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में 85 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। गाजियाबाद में नए मरीजों की संख्या 101 रही है। हालांकि राहत भरी बात यह है कि दोनों जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस महामारी के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। दूसरी ओर गौतमबुध नगर के अस्पतालों से शनिवार को 81 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। गाजियाबाद के अस्पतालों ने 96 मरीजों को छुट्टी दी है।

उत्तर प्रदेश के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने शनिवार की दोपहर बाद पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से जुड़ी ताजा रिपोर्ट प्रकाशित की है। जिसमें बताया गया है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार को कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,637 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि इनमें से 3,700 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी 897 लोगों का कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में कोई मौत नहीं हुई है।

दूसरी ओर गाजियाबाद में गुरुवार को 101 नए मरीज सामने आए हैं। जिले के अस्पतालों से पिछले 24 घंटे के दौरान 96 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर वापस भेज दिया गया है। अब तक 3,564 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। हालांकि गाजियाबाद में महामारी के कारण अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अभी 913 मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। पिछले डेढ़ महीने के दौरान गाजियाबाद में बहुत तेजी के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है।

अगर पूरे राज्य की बात करें तो शनिवार को 2,984 नए मामले सामने आए हैं। सभी 75 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,191 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 39,903 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 39 लोगों की कोविड-19 महामारी के कारण मौत हुई हैं। अभी तक यूपी में 1,387 लोगों ने की संक्रमण के कारण जान चली गई हैं। अभी अस्पतालों में 22,452 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पूरे राज्य में अब तक 63,742 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.