COVID-19 BREAKING: नोएडा में कोरोना के 93 नए मामले, अब कुल संक्रमितों की संख्या 4554 हुई

COVID-19 BREAKING: नोएडा में कोरोना के 93 नए मामले, अब कुल संक्रमितों की संख्या 4554 हुई

COVID-19 BREAKING: नोएडा में कोरोना के 93 नए मामले, अब कुल संक्रमितों की संख्या 4554 हुई

Google Image | COVID-19 BREAKING

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को कोविड-19 के 93 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,554 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि इनमें 3,619 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 895 लोगों का कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक 66,230 लोगों के नमूने लिए गए हैं। जिनमें से 4,554 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

दूसरी ओर अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो रोज ही रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,712 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 60,771 हो गई है। इसमें से 37,712 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें आसप्तालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पूरे राज्य में फिलहाल कोरोना के 21,711 सक्रिय मामले हैं। कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 1,348 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिदिन एक लाख टेस्ट करने की कार्य योजना बनाने के लिए अधिकारियों से कहा है। इसके लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किया जाना जरूरी है। सीएम ने कहा कि 30 लाख से अधिक की आबादी वाले जिलों में रैपिड एन्टीजन तकनीक के जरिए 2 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के जिन जिलों की जनसंख्या 30 लाख कम है, वहां रोजाना 1,000 टेस्ट रैपिड एन्टीजन टेस्ट विधि से किए जाएं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.