तेज रफ्तार ट्रक ने 10वीं की दो छात्राओं को कुचला, एक की मौत और दूसरी की हालत गम्भीर

तेज रफ्तार ट्रक ने 10वीं की दो छात्राओं को कुचला, एक की मौत और दूसरी की हालत गम्भीर

तेज रफ्तार ट्रक ने 10वीं की दो छात्राओं को कुचला, एक की मौत और दूसरी की हालत गम्भीर

Tricity Today | तेज रफ्तार ट्रक ने छात्राओं को कुचला

मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक बेलगाम ट्रक ने दो छात्राओं को कुचल दिया। दोनों स्थानीय कॉलेज में दसवीं क्लास में थीं। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके पर पकड़ लिया गया है। पुलिस और भीड़ ने दोनों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया। दूसरी की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

मोदीनगर में गोयल पुरी कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने कक्षा 10वीं की दो छात्रोंओं को कुचल दिया। एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई। दूसरी हालत गंभीर बनी हुई है। कस्बे में पाल कॉलोनी की निवासी नंदिनी और प्राची शुक्रवार की सुबह बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए ट्यूटर के पास जा रही थीं। जब गोयल पुरी कॉलोनी के सामने पहुंची तो तेज तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों छात्राओं को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इस हादसे में नंदनी की मौके पर मौत हो गई। प्राची की हालत गंभीर बनी हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.