BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक पर पड़ा मिला व्यक्ति, लोग हैरान

BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक पर पड़ा मिला व्यक्ति, लोग हैरान

BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक पर पड़ा मिला व्यक्ति, लोग हैरान

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक पर पड़ा मिला व्यक्ति, लोग हैरान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर बड़ी अजीब हालत में पड़ा मिला है। जो लोगों के बीच हैरानी का सबब बन गया है। किसी ने पुलिस को फोन करके उसके बारे में जानकारी दी है। यह हादसा है या कुछ और मामला, अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। व्यक्ति सड़क पर बाइक के ऊपर पड़ा हुआ है। उसके शरीर से खून बह रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुपरटेक इकोविलेज वन हाउसिंग सोसायटी के गेट नंबर 2 के सामने की है। सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर पड़े देखा और पुलिस को सूचना दी है। बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। छानबीन कर रही है। इस व्यक्ति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची है।

इस घटना के बारे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एसीपी ने बताया कि व्यक्ति को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता चला है कि नोएडा के गिझौड गांव से है। पुलिस को गिझौड गांव में पता लगाने के बारे में भेजा गया है। अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.