आदेश कुमार गुप्ता बने दिल्ली के नए भाजपा अध्यक्ष, मनोज तिवारी की छुट्टी

आदेश कुमार गुप्ता बने दिल्ली के नए भाजपा अध्यक्ष, मनोज तिवारी की छुट्टी

आदेश कुमार गुप्ता बने दिल्ली के नए भाजपा अध्यक्ष, मनोज तिवारी की छुट्टी

Tricity Today | आदेश कुमार गुप्ता

देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आदेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वह मनोज तिवारी का स्थान लेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। सांसद मनोज तिवारी का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा हो गया था। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। मनोज तिवारी बिहार से थे तो आदेश गुप्ता का जन्म यूपी में हुआ था।  

51 वर्षीय आदेश गुप्ता पेशे से कारोबारी हैं। 2017 नगर निगम चुनाव में उनकी ओर से दाखिल चुनावी हलफमाने के मुताबिक उनके पास 1 करोड़ 22 लाख रुपए की संपत्ति है। वह बेहद साफ सुथरी छवि के नेता हैं। 2017 के इस हलफनामे के मुताबिक उनके खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है।

वेस्ट पटेलनगर से पार्षद गुप्ता इससे पहले भाजपा, युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी शंभूदयाल गुप्ता के यहां 1969 में आदेश गुप्ता का जन्म हुआ। उनकी पढ़ाई लिखाई स्थानीय स्कूल में हुई।

बीएससी की शिक्षा आदेश गुप्ता ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्विवद्यालय कानपुर से की। इसी समय गुप्ता विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आ गए और यहां वे जिला प्रमुख से लेकर प्रदेश सहमंत्री तक रहे। इसके बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री रहे। भाजपा में भी वे लंबे समय से कार्यरत हैं। कन्नौज से दिल्ली आकर भी वे भाजपा की राजनीति करते रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.