गाजियाबाद में आप के सांसद संजय सिंह और भाजपा विधायक मंजू सिवाच में हुई नोंकझोंक, घण्टों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गाजियाबाद में आप के सांसद संजय सिंह और भाजपा विधायक मंजू सिवाच में हुई नोंकझोंक, घण्टों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गाजियाबाद में आप के सांसद संजय सिंह और भाजपा विधायक मंजू सिवाच में हुई नोंकझोंक, घण्टों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Tricity Today | आप सांसद संजय सिंह और भाजपा विधायक मंजू सिवाच

गाजियाबाद में मजदूरों को खाने का सामान देने के लिए पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और भाजपा नेताओं में जमकर नोंकझोंक हुई। संजय सिंह शुक्रवार को सामान लेकर गिन्नी देवी डिग्री कॉलेज ने बनाए गए आश्रय स्थल पर पहुंचे। दरअसल, संजय सिंह श्रमिकों को खुद सामान देना चाहते थे। लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। 

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक और जिलाध्यक्ष की संजय सिंह से जमकर नोंकझोंक हुई। देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गाजियाबाद के गिन्नी देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रवासी मजदूरों को ठहराने के लिए आश्रय स्थल बनाया गया है। बिहार और पूर्वांचल जाने वाले लोगों को यहीं से बसों में बैठाकर गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन भेजा जाता है। 

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उत्तर प्रदेश के सचिव नबाव सोनी अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ एक कैंटर में खाद्य सामग्री लेकर गिन्नी देवी डिग्री कॉलेज पहुंच गए। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो तहसीलदार उमाकांत तिवारी और डीएसपी महिपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। संजय सिंह को कॉलेज के अंदर नहीं जाने दिया गया। संजय सिंह अपने हाथ से श्रमिकों को खाने का सामान देने की बात कह रहे थे। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में मोदी सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। मजदूर सड़क पर भटक रहे हैं। मजदूरों की कोई सुनने वाला कोई है। 

शाम साढ़े चार बजे भाजपा विधायक मंजू सिवाच और जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। संजय सिंह और भाजपा नेताओं में जमकर बहस और नोकझोक हुई। हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। संजय सिंह सामग्री का कैंटर कॉलेज के बाहर ही छोडक़र चले गए। विधायक मंजू सिवाच का कहना है कि जब संजय सिंह आए तो अपने गृह राज्य जाने वाले मजदूर जा चुके थे। केवल शनिवार को ही जाने वाले मजदूर आश्रय स्थल में थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.