यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, दो कार आपस में टकराईं

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, दो कार आपस में टकराईं

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, दो कार आपस में टकराईं

Tricity Today | Yamuna Authority

बुधवार की सुबह रबूपुरा थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि दो को मामूली चोट आई हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को फोन करके दी गई। पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे का बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां 3 लोगों की स्थिति चिंताजनक है। दो लोग सामान्य हैं। 

पुलिस ने घटनास्थल से दोनों कारों को हटाकर अलग कर दिया है। हादसे के बाद कुछ देर तक यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात को रोका गया है। रबूपुरा थाने के एसएचओ ने बताया कि बुधवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के 25 किलोमीटर पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। दोनों ही गाड़ियां दिल्ली की तरफ जा रही थीं। जिनमे 5 लोग सवार थे। हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से कैलाश अस्पताल जेवर पहुंचाया गया है। घायलों के नाम कमलेश, ललित, दीपक हैं और 2 अन्य लोगों पवन अग्रवाल व रेखा को मामूली चोट आयी  हैं। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.