शर्मनाक: सुदीक्षा मनचलों से बचने के दौरान हुईं हादसे का शिकार, बुलन्दशहर पुलिस पर लापरवाही का आरोप

शर्मनाक: सुदीक्षा मनचलों से बचने के दौरान हुईं हादसे का शिकार, बुलन्दशहर पुलिस पर लापरवाही का आरोप

शर्मनाक: सुदीक्षा मनचलों से बचने के दौरान हुईं हादसे का शिकार, बुलन्दशहर पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Tricity Today | सुदीक्षा भाटी

ग्रेटर नोएडा के डेरी स्कैनर गांव की होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी सोमवार की सुबह बुलंदशहर के औरंगाबाद गांव के पास हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में सुदीक्षा की मौत हो गई है। सुदीक्षा भाटी ने अमेरिका के मशहूर बॉबसन कॉलेज से 3.83 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप हासिल की थी। वह बेहद होनहार छात्रा थी। अब इस मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 

सुदीक्षा भाटी के साथ बुलेट बाइक पर सवार युवक छेड़खानी कर रहे थे। मनचलों से बचाव के चक्कर में सुदीक्षा भाटी और उनके चाचा सतेंद्र भाटी हादसे का शिकार हुए। इस हादसे ने सुदीक्षा भाटी की जान ले ली। दूसरी और परिजनों का आरोप है कि पूरे मामले के बारे में जानकारी होने के बावजूद बुलंदशहर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। बुलंदशहर में मामा के घर चाचा के साथ जा रही सुदीक्षा भाटी जा रही थीं।

परिवार वालों ने बताया कि मनचलों ने स्कूटी पर सवार सुदीक्षा भाटी और उनके चाचा को परेशान किया। परिजनों ने बुलेट बाइक पर सवार मनचलों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सुदीक्षा भाटी पर बुलेट सवार युवक अश्लील कमेंट कर रहे थे। बुलेट पर सवार युवकों ने सुदीक्षा भाटी की स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मारी। सुदीक्षा को 20 अगस्त को वापस अमेरिका लौटना था। इसलिए वह अमेरिका जाने से पहले अपने मामा से मुलाकात करने जा रही थी।

सुदीक्षा भाटी ने 12वीं तक की पढ़ाई  सिकंदराबाद के विद्याज्ञान स्कूल से की थी। वह बेहद होनहार छात्रा थी। उसने 2018 में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बुलंदशहर जिले में टॉप किया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुदीक्षा भाटी को सम्मानित किया था। अब इस मामले में बुलंदशहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि इस पूरे मामले में बुलंदशहर पुलिस ने बेहद लापरवाही बरती है। पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद कार्यवाही नहीं की। हादसे के लिए जिम्मेदार युवकों को तलाशने की कोशिश भी नहीं की गई।

दूसरी ओर इस पूरे मामले को लेकर ग्रेटर नोएडा के लोगों में रोष और गुस्सा व्याप्त है। सुदीक्षा भाटी की मौत का समाचार मिलने के बाद पूरे इलाके से लोग उसके घर पहुंच रहे हैं। सुदीक्षा भाटी बेहद आर्थिक कमजोर परिवार की बेटी थीं। उन्होंने अपनी मेहनत के बूते यह मुकाम हासिल किया था। डेरी स्केनर गांव के लोगों को सुदीक्षा से बड़ी उम्मीदें थीं। सोमवार को जब हादसे में सुदीक्षा के हताहत होने की जानकारी मिली तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुदीक्षा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जबकि, हादसे में घायल उनके चाचा सुरेंद्र भाटी का इलाज किया जा रहा है। हालांकि सतेंद्र भाटी को खतरे से बाहर बताया गया है।

गौतलब है कि डेरी स्किनर गांव के रहने वाले जितेंद्र भाटी की बेटी सुदीक्षा भाटी ने एचसीएल फाउंडेशन के स्कूल विद्या ज्ञान से पढ़ाई की थी। वर्ष 2018 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सुदीक्षा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अच्छे अंक आने के बाद सुदीक्षा को अमेरिका के बाॅबसन कॉलेज में दाखिला मिल गया। जिसके बाद उसे 3.83 करोड़ रुपये की स्काॅलरशिप दी गई थी। जून माह में वह कोरोना संक्रमण में लाॅकडाउन के कारण गांव आई हुई थी। आगामी 20 अगस्त को उसे वापस अमेरिका लौटना था। सोमवार को उसकी मौत हो गई थी।

सुदीक्षा भाटी ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में  98 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। सिकंदराबाद के दुल्हेरा गांव के विद्या ज्ञान स्कूल की छात्रा सुदीक्षा भाटी ने 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 95, इतिहास में 100, राजनीति विज्ञान में 96, भूगोल में 99, अर्थशास्त्र में 100 अंक हासिल किए थे। 

सुदीक्षा का चयन साल 2011 में विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी स्कूल में हुआ। वहीं से उनकी जिंदगी में बदलाव आया था। अब सुदीक्षा बॉबसन कॉलेज से आंत्रेप्रेन्यॉरशिप में ग्रैजुएशन कर रही थीं। सुदीक्षा भाटी बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज थीं। आपको बता दें कि स्कूल की ओर से स्कॉलरशिप के लिए अमेरिका में आवेदन किया था। सुदीक्षा का कहना था कि उसका सपना सच हो गया। सुदीक्षा अगस्त 2018 में अमेरिका गई थीं। सुदीक्षा की कामयाबी इसलिए और ज्यादा बड़ी थी क्योंकि वह एक गरीब परिवार से आई थीं। उनके पिता चाय बेचने का काम करते हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात को सुदीक्षा की पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.