एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी असीम अरुण, एसपी अभिषेक यादव और अजय साहनी को वीरता पदक, यूपी के 23 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित, पूरी लिस्ट

एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी असीम अरुण, एसपी अभिषेक यादव और अजय साहनी को वीरता पदक, यूपी के 23 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित, पूरी लिस्ट

एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी असीम अरुण, एसपी अभिषेक यादव और अजय साहनी को वीरता पदक, यूपी के 23 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित, पूरी लिस्ट

Tricity Today | एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी असीम अरुण, एसपी अभिषेक यादव और अजय साहनी को वीरता पदक, यूपी के 23 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीरता पदक हासिल करने वाले पुलिस कर्मियों के नाम घोषित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश से इस बार 23 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें कॉन्स्टेबल से लेकर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि पदक तालिका में उत्तर प्रदेश पुलिस तीसरे स्थान पर है। यूपी पुलिस से आगे केवल जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। यूपी एटीएस के चीफ और आईजी असीम अरुण को भी वीरता पदक मिलेगा। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव मेरठ के एसएसपी अजय कुमार साहनी एसएसपी सुरेंद्र कुमार भगत, विजय भूषण और सतपाल को वीरता पदक दिया जाएगा। यह सभी उत्तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अफसर हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों में एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी राजेश साहनी (मरणोपरांत) और डिप्टी एसपी अरविंद चतुर्वेदी को वीरता पदक के लिए चुना गया है। सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, प्रवेश कुमार, अजय कुमार और धनंजय मिश्रा को वीरता पदक के लिए चुना गया है।

इनके अलावा कॉन्स्टेबल लोकेश भाटी, कॉन्स्टेबल एकांत यादव (मरणोपरांत), कॉन्स्टेबल विनीत कुमार कपासिया, कॉन्स्टेबल अवधेश सिंह, कॉन्स्टेबल अतहर अहमद, कॉन्स्टेबल अविनाश कुमार, कॉन्स्टेबल विकास यादव, कॉन्स्टेबल महेंद्र पाल और कॉन्स्टेबल फहीम मियां को भी वीरता पदक से नवाजा जाएगा।

6 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रेजिडेंट मेडल

राष्ट्रपति के पुलिस मेडल के लिए उत्तर प्रदेश के छह पुलिसकर्मियों को चुना गया है। झांसी रेंज के आईजी सुभाष सिंह बघेल, गाजियाबाद के एआरओ राजकुमार सिंह, रिजर्व इंस्पेक्टर मोहम्मद सागर, सब इंस्पेक्टर नंदन सिंह, रेडियो सब इंस्पेक्टर निर्मल चंद्र अवस्थी और पीएसी लखनऊ में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार को चयनित किया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.