पंखुड़ी पाठक को कांग्रेस को दी बड़ी जिम्मेदारी, आज 7 लोगों की नियुक्ति की गई हैं

पंखुड़ी पाठक को कांग्रेस को दी बड़ी जिम्मेदारी, आज 7 लोगों की नियुक्ति की गई हैं

पंखुड़ी पाठक को कांग्रेस को दी बड़ी जिम्मेदारी, आज 7 लोगों की नियुक्ति की गई हैं

Google Image | पंखुड़ी पाठक

कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को 7 लोगों की नियुक्ति और दायित्व का पत्र जारी किया है। जिसमें पंखुड़ी पाठक को अहम जिम्मेदारी दी गई है। पंखुड़ी पाठक अभी कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में बतौर मीडिया पैनलिस्ट काम कर रही थीं।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करके बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने 7 लोगों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सभी पदाधिकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में काम करेंगे। इनमें पंखुड़ी पाठक को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। यह बेहद अहम जिम्मेदारी है। पंखुड़ी पाठक के अलावा शालिनी सिंह, अनुज शुक्ला, गोरखनाथ यादव, रानी जैन, मनोज कुमार सिंह और दानिश आजम वारसी को राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह सभी पदाधिकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में कामकाज देखेंगे।

आपको बता दें कि अभी पंखुड़ी पाठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया पैनलिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर खासी लोकप्रिय हैं और सक्रिय रहती हैं। पंखुड़ी पाठक मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन शादी करने के बाद वह नोएडा में आकर बस गई हैं। उत्तर प्रदेश के मामलों पर वह लंबे अरसे से सक्रिय रही हैं। दरअसल, उन्हें कई वर्षों तक समाजवादी पार्टी में काम करने का अनुभव है। करीब 2 साल पहले पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने संगठन और कैडर को दिनोंदिन मजबूत करने में जुटी हुई है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी भी दिल्ली में घर छोड़कर लखनऊ में बसने जा रही हैं। कांग्रेस और प्रियंका गांधी की नजर 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है। पिछले कुछ महीनों के दौरान ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी जिला इकाइयों को मजबूत किया है। हाल ही में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर जन आंदोलन खड़ा किया है। प्रवासी मजदूरों के मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह जेल भी गए हैं। 

अब करीब 10 दिनों से कांग्रेस निरंतर डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर धरने-प्रदर्शन कर रही है। प्रियंका गांधी का मकसद ऊर्जावान और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक मजबूत संगठन खड़ा करना है। जिसमें वह काफी हद तक कामयाब होती नजर आ रही हैं। अब यूपीसीसी की मीडिया सेल में पंखुड़ी पाठक समेत इन तेजतर्रार चेहरों को जोड़कर पार्टी ने अच्छा संकेत दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.