शराब के नशे में धुत बाइक सवार नाले में गिरा, लोगों ने बोला, बन गई होली

शराब के नशे में धुत बाइक सवार नाले में गिरा, लोगों ने बोला, बन गई होली

शराब के नशे में धुत बाइक सवार नाले में गिरा, लोगों ने बोला, बन गई होली

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

मामूरा में बुधवार रात शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार नाले में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को नाले से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची थाना फेज थ्री पुलिस ने युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के सिर, पैर और हाथ में चोटें आई हैं। 

जानकारी के मुताबिक मामूरा गली नंबर 4 में महेश दास किराए के मकान में रहते हैं। महेश एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत्त महेश बाइक समेत मामूरा के छोटे नाले में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। नाले में गिरने से उनके सिर, पैर और हाथ में चोट आई है। पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.