BREAKING: अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

BREAKING: अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

BREAKING: अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

Google Image | अमर सिंह

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व दिग्गज नेताओं में शामिल रहे अमर सिंह का शनिवार को दोपहर बाद सिंगापुर में निधन हो गया है। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। उन्हें उपचार के लिए सिंगापुर जाना पड़ा था। आपको बता दें कि अमर सिंह को करीब एक दशक से किडनी से संबंधित बीमारी थी। जिसका बार-बार उपचार किया गया। वह बीते छह महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे।

अमर सिंह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले थे। अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 में हुआ था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी से पहले राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता थे। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। अमर सिंह ने 6 जनवरी 2010 को समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देते हुए अमर सिंह ने कहा था कि मैं अपनी पत्नी और अपने परिवार को समय देना चाहता हूं। इसलिए मैं राजनीति से सन्यास ले रहा हूं। साल 2016 में उन्होंने समाजवादी पार्टी में दोबारा वापसी की और राज्यसभा सांसद चुने गए।

समाजवादी पार्टी में रहते हुए अमर सिंह कि दूसरे दिग्गज नेता मोहम्मद आजम खान के साथ कभी नहीं बनी। पार्टी में रहते हुए दोनों एक-दूसरे के धुर विरोधी बने रहे  हालांकि, मुलायम सिंह यादव अमर सिंह को बहुत पसंद करते थे। अंतिम समय तक अमर सिंह मुलायम सिंह यादव के भक्त बने रहे। तमाम खराब रिश्तों के बावजूद उन्होंने कभी मुलायम सिंह यादव के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। समाजवादी पार्टी को परंपरागत राजनीति से आधुनिकता की और बढ़ाने में भी अमर सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने अपना एक राजनीतिक संगठन लोक मंच तैयार किया था। लोकमंच के टिकट पर 2012 में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने चुनाव भी लड़ा लेकिन कोई खास कामयाबी नहीं मिल पाई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.