फर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री योजना से नाराज होकर सुभाष ने बच्चों को बनाया था बंधक

फर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री योजना से नाराज होकर सुभाष ने बच्चों को बनाया था बंधक

फर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री योजना से नाराज होकर सुभाष ने बच्चों को बनाया था बंधक

Tricity Today | आरोपी सुभाष

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 23 बच्चों को बंधक बनाने वाले युवक को पुलिस ने ढेर कर दिया है। पुलिस ने बंधक बने हुए 23 बच्चों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन पुलिसकर्मियों को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

पुलिस ने बताया कि, फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद इलाके में 23 साल का सुभाष 2001 में गांव के ही एक युवक की हत्या के आरोप में जेल गया था। लेकिन कुछ समय बाद वह जेल से जमानत पर बाहर आ गया। 

पुलिस ने बताया कि, बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे वह गांव के बच्चों को अपनी बर्थडे पार्टी में शामिल करने के नाम पर उनके घर से बुलाया था। सुभाष के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी। सुभाष ने बच्चों ने कहा था कि, वो अपनी बर्थडे पार्टी में उनको केक खिलायेगा। जिसके बाद वो बच्चों को अपने घर में बने बेसमेंट में ले गया। जहां पर काफी संख्या में हथियार और बम मौजूद थे। सुभाष ने बच्चों को धमकी दी कि, अगर किसी ने शोर मचाया तो वह उस बच्चें को बम से उडा देगा।

दोपहर जब बच्चें घर नही आये तो बच्चों के परिजनों ने बच्चों को लेने के लिए सुभाष के घर गये। जिसके बाद सुभाष ने बच्चों के परिजनों पर भी फायरिंग कर दी। जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुभाष को बच्चों को आजाद करने के लिए बोला। लेकिन सुभाष ने घर में ही बम धमाका कर दिया। जिसमें घर की दिवार गिर गई। इस बम धमाके पर दो इस्पेक्टर घायल हो गये। जिसके बाद इस्पेक्टर ने पुलिस टीम, एसटीएफ, आस पास की कोतवाली और आईजी रैज के अधिकारियों को सुचना दी। 

पुलिस ने बताया की, सुभाष से रात करीब 11 बजे बातचीत की गई तो उसने अपनी पत्नी और एक 2 साल के बच्चे को घर से बाहर भेजा। सुभाष की पत्नी हाथ में एक पत्र लिए थी। सुभाष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर और टॉइलट जैसी सहूलियतें देने से अधिकारियों ने इनकार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सुभाष ने पुलिस से मांग की कि स्थानीय विधायक को मौके पर बुलाया जाए।

पुलिस और सुभाष के बीच देर रात तक आॅपरेशन चला। जिसके बाद पुलिस ने देर रात 1 बजे सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी। वही गांव के लोगों से सुभाष की पत्नी रूबी की पीट पीटकर हत्या कर दी।   
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.