कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए ग्रेटर नोएडा में एक और अस्पताल तैयार हो रहा है, पूरी जानकारी

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए ग्रेटर नोएडा में एक और अस्पताल तैयार हो रहा है, पूरी जानकारी

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए ग्रेटर नोएडा में एक और अस्पताल तैयार हो रहा है, पूरी जानकारी

Tricity Today | Greater Noida Gate

COVID-19 से संक्रमित मरीजों का इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा में एक और अस्पताल शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह अस्पताल यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में बनाया जा रहा है। दरअसल, यूनिवर्सिटी में कई भवन बंद पड़े हुए हैं। पिछले 5 दिनों से डॉक्टर और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य यहां काम कर रहे हैं।

मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में इसे तुरन्त शुरू किया जा सकता है। इसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है। यहां करीब 200 बेड पर मरीजों के इलाज की सुविधा मिल सकेगी। यहां इलाज शुरू करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरण वेंटिलेटर हैं। लिहाजा, इस उपकरण की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद बेड सहित अन्य सामान शासन उपलब्ध करवा देगा। 

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में 20 बेड और शिशु अस्पताल में 9 बेड पर कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के इलाज की सुविधा है। वर्तमान में 22 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ऐसे में 7 नए मरीज आने के बाद दोनों अस्पतालों के बेड फुल हो जाएंगे। कोविड-19 के नए मरीजों की लगातार पुष्टि से जल्द ही मरीजों के इलाज में परेशानी आ सकती है। ऐसे में एक नए सेटअप की जरुरत स्वास्थ्य विभाग को होगी।

जिसमें बाकी के मरीजों का इलाज किया जा सके। वर्तमान में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल, सेक्टर-39 स्थित नया जिला अस्पताल और सेक्टर-30 स्थित शिशु अस्पताल में 600 से अधिक बिस्तरों का क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा  में मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल बनाने का काम शुरू हो गया है।

डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी होगी
कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए 50 बेड का अस्पताल बनने की स्थिति में कम से कम 200 डॉक्टरों की जरुरत होगी। जो 24 घंटे मरीजों का इलाज कर पाएंगे। वहीं पैरामेडिक कर्मचारियों की संख्या कम से कम डॉक्टरों की संख्या तीन से चार गुना होनी चाहिए। वहीं अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता कराई जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.