BREAKING: जेवर कस्बे में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, परिवार भी क्वारंटाइन किया गया

BREAKING: जेवर कस्बे में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, परिवार भी क्वारंटाइन किया गया

BREAKING: जेवर कस्बे में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, परिवार भी क्वारंटाइन किया गया

Tricity Today | जेवर कस्बे में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला

जेवर क्षेत्र में लगातार कोरोनावायरस गिरफ्त बनाता जा रहा है। अब कस्बे की किला कॉलोनी में एक व्यक्ति को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची। संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस से ग्रेटर नोएडा लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दूसरी ओर इस व्यक्ति के पूरे परिवार को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिके किला कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति करोना पॉजिटिव पाया गया है। जो 18 तारीख को सीएचसी जेवर में जांच कराने के लिए गया था। उससे जेवर से नोएडा भेज दिया गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट आज आई है। जिसमें उसे करोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार की देर रात स्वास्थ विभाग की टीम जेवर कस्बे में उसके घर पहुंची। संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए ग्रेटर नोएडा लाया गया है। यहां कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन करा दिया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि इससे पहले जेवर कस्बे के नजदीक जेवर बांगर गांव में एक डॉक्टर को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था। डॉक्टर का टेस्ट बुलंदशहर में करवाया गया था। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया था। जेवर बांगर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करके सीलिंग की जा चुकी है। अब जेवर कस्बे के की किला कॉलोनी को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। 

दूसरी ओर मंगलवार को रबूपुरा क्षेत्र के गांव फलेदा में एक 8 महीने के बच्चे को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। फलेदा गांव को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जेवर क्षेत्र में सबसे पहले जोनचाना गांव में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिला था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.