सुबह होते ही हरियाणा से दिल्ली-नोएडा में लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गाजियाबाद पुलिस ने दबोचे

सुबह होते ही हरियाणा से दिल्ली-नोएडा में लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गाजियाबाद पुलिस ने दबोचे

सुबह होते ही हरियाणा से दिल्ली-नोएडा में लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गाजियाबाद पुलिस ने दबोचे

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अंर्तराज्यीय गिरोह के पांच शातिर लुटेरों को कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर राहगीरों से लूटपाट, चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 

एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरोह पिछले काफी समय से वारदातों को अंजाम दे रहा था। कौशांबी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने टीम के साथ लुटेरों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपित क्षेत्र में 50 से अधिक अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। आरोपित सुबह भी क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। 

कौशांबी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर वैशाली कट से कामरान पुत्र शरीफ, विजय उर्फ चिल्ली उर्फ विज्जी पुत्र बजरंग लाल,विकास कल्याणे उर्फ छोटे लाला पुत्र नानक चंद,राहुल पार्चा उर्फ विश्वास पुत्र श्याम, सुनार जितेन्द्र पुत्र फूल सिंह गुप्ता निवासी त्रिलोकपुरी मयूर विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। 

कामरान के खिलाफ कौशांबी, कल्याणपुरी दिल्ली, करोल बाग, दरियागंज, कनॉट प्लेस, अमर कॉलोनी में 3 मुकदमे, विजय उर्फ चिल्ली के खिलाफ कौशांबी, कल्याणपुरी दिल्ली, करोल बाग, दरियागंज, कनॉट प्लेस, अमर कॉलोनी में 27, विकास कल्याणे के खिलाफ दो, राहुल पार्चा उर्फ विश्वास के खिलाफ कौशांबी, कल्याणपुरी दिल्ली, करोल बाग, दरियागंज, कनॉट प्लेस, अमर कॉलोनी में 38, सुनार के खिलाफ कौंशाबी में एक मुकदमा दर्ज है। 

आरोपित सुनार चोरी के माल को खपाने में मदद करता था। आरोपित रात के अंधेरे में राहगीरों से चोरी, लूट, छिनैती, वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इनके पास से दो चेन, तीन तमंचे, चार कारतूस,10 हजार 700 रुपए और चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.