बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भाजपा में शामिल

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भाजपा में शामिल

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भाजपा में शामिल

Tricity Today | बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल

आज भारतीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ने अपना राजनीतिक करियर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर हर दिया है। दुनिया की पूर्व नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज गर्व की बात है कि भाजपा के लिए गर्व की बात है कि साइना नेहवाल बीजेपी में शामिल हो गई है।

हैदराबाद में रहते हुए बैडमिंटन जगत में बड़ा नाम कमाने वाली साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में 19 मार्च 1990 को हुआ था। वह वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में 23 मई 2015 को वर्ल्ड नंबर वन बनी थी। इस मुकाम तक पहुंचने वाली साइना पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना के पास 22 सुपर सीरीज और ग्रैंड प्रिक्स खिताब है। इसके अलावा उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने पिछले दिनों मलेशिया ओपन में एन से यंग जैसी खिलाड़ी को हराया है।

साइना के पिछले प्रदर्शन की बात करें, तो 2017 में इस भारतीय शटलर ने विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीता और 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई खेलों में पदक अपने नाम किया। 2009 से 2019 तक से उनके प्रदर्शन बताते हैं कि वह लगातार शीर्ष-10 रैंकिंग में रही है।

राजनीति में कदम रखने जा रही बैडमिंटन आइकन साइना नेहवाल पर बायोपिक भी बन रही है। उनके नाम साइना पर बन रही बायोपिक के निर्देशक अमोल गुप्ते का कहना है कि, फिल्म की शूटिंग फरवरी में पूरी हो जाएगी। फिल्म में साइना की भूमिका अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा निभा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.