धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार

धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार

धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार

Tricity Today | धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार

बसंत पंचमी का पर्व गुरूवार को विभिन्न स्कूलों में आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। शिक्षकों ने बसंत पंचमी के पर्व पर प्रकाश डाला और कहा कि बंसत ऋतु का आज से ही आगमन हो गया।

सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में गुरूवार को बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना, भजन और पूजा की गई। मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहूति देकर सभी की मंगल कामना की। इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि मां सरस्वती अज्ञान को दूर भगाकर ज्ञान का प्रकाश देने वाली हैं।

ग्रेटर नोएडा वल्र्ड स्कूल में भी बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना ने बताया कि बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना और पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्राइमरी विंग के बच्चों द्वारा नृत्य, गायन आदि का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों को बसंत पंचमी क्यो मनाई जाती है, इस विषय पर बताया गया कि यह माघ मास की पंचमी को पर्व मनाया जाता है। इसी दिन भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों में बसंतोत्सव भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी दिन मां सरस्वती की उत्पत्ति हुई थी। कार्यक्रम के बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.