भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर लापता, पुलिस ने कहा- कोई जानकारी नहीं है

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर लापता, पुलिस ने कहा- कोई जानकारी नहीं है

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर लापता, पुलिस ने कहा- कोई जानकारी नहीं है

Google Image | Chandrashekhar Azad

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और संगठन की दिल्ली इकाई के प्रमुख हिमांशु वाल्मीकि लापता हो गए हैं। पार्टी के नेताओ का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने आजाद और उनके सहयोगियों को हिरासत में लिया था। उन्हें उस वक्त हिरासत में लिया गया था, जब वे हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में जान गंवाने वाली लड़की के परिजन के साथ हाथरस जा रहे थे। पार्टी के नेताओं ने बुधवार को यह आरोप लगाया है। दूसरी ओर अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।

आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार आजाद और वाल्मीकि मंगलवार रात 10 बजे के बाद से लापता हैं और उस वक्त वे हाथरस सामूहिक बलात्कार की घटना में जान गंवाने वाली लड़की के परिजनों के साथ हाथरस जा रहे थे। लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई थी। सामूहिक बलात्कार की शिकार लड़की और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी और दलित संगठन भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था।

आजाद समाज पार्टी की कोर समिति के सदस्य रविंद्र भाटी ने कहा, ''जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद से आजाद और वाल्मीकि का कुछ अता-पता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय आजाद तथा वाल्मीकि को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन पुलिस इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। वहीं, हाथरस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई लड़की के परिवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में जबरन उनकी बच्ची का अंतिम संस्कार करा दिया। 

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने 'पीटीआई- भाषा से कहा कि अंतिम संस्कार ''परिवार की इच्छानुसार” किया गया। बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता अलीगढ़ के टप्पल पुलिस थाने पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन किया। भाटी ने टप्पल पुलिस थाना परिसर के अंदर प्रदर्शनकारियों से कहा, ''आजाद और वाल्मीकि का पता लगाने के लिए हमारे प्रतिनिधियों का एक दल पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

इस संबंध में पूछे जाने पर अलीगढ़ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''मुझे इस दावे (हिरासत) के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका है, क्योंकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और पिछले तीन-चार दिन से उनका उपचार चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.