मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, आगरा में मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा, यह रही पूरी योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, आगरा में मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा, यह रही पूरी योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, आगरा में मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा, यह रही पूरी योजना

Google Image | UP Chief minister Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आगरा में बन रहे मुगल म्यूजियम का नाम बदला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा  जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़ना होगा। राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।हमारे नायक कभी मुगल नहीं हो सकते हैं। हमारे नायक शिवाजी महराज हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, यूपी सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। हम गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़ना चाहते हैं। अब राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते। यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने आगरा में बन रहे मुगल म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर करने का ऐलान करते हुए सोमवार की शाम एक ट्वीट किया है।

यूपी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज का वैभव पूरी दुनिया में प्रसारित करेगी

लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने यूपी सरकार के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज के वैभव को सारी दुनिया में प्रसारित करने का लक्ष्य निर्धारित है। सराकर ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से म्यूजियम में मराठा साम्राज्य के कालखंड की तमाम चीजों को प्रदर्शित करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं पर्यटकों के लिए यहां विशेष सुविधाओं का इंतजाम करने के लिए भी कहा गया है।

जरूरत पड़ने पर यूपी सरकार महाराष्ट्र से भी मदद लेगी

आगरा में बन रहे इस म्यूजियम को बेहतर ढंग से विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार महाराष्ट्र सरकार से भी मदद मांगेगी। जरूरत पड़ने पर महाराष्ट्र से तमाम तरह के प्रतीक चिन्ह, स्थापत्य और मूर्तियां इस संग्रहालय में लाई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विकास विभाग को आदेश दिया है कि यह केंद्र कुछ इस तरह विकसित किया जाए कि आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक इस संग्रहालय में आएं। यहां मराठा साम्राज्य की विशालता, वैभव, संस्कृति और शिवाजी महाराज के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी मिले।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.