BIG BREAKING: भाजपा ने यूपी उपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवार घोषित किए, देखिए लिस्ट

BIG BREAKING: भाजपा ने यूपी उपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवार घोषित किए, देखिए लिस्ट

BIG BREAKING: भाजपा ने यूपी उपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवार घोषित किए, देखिए लिस्ट

Google Image | BJP announces candidates list

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार की शाम छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। यूपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए 2 नवंबर को मतदान किया जाना है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मंगलवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नौगांव सादात, बुलंदशहर सदर, टूंडला, बांगरमऊ, घाटमपुर और मल्हनी विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अमरोहा जिले में नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के लिए संगीता चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान विधायक थे। कोरोना संक्रमण के कारण उनकी मौत हो गई थी। अब उनकी पत्नी संगीता चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। बुलंदशहर सदर सीट के लिए उषा सिरोही को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। यह सीट भाजपा के दिग्गज नेता विरेंद्र सिंह सिरोही की मृत्यु के कारण खाली हुई थी। विरेंद्र सिंह सिरोही, राजनाथ सिंह सरकार में रविंद्र मिनिस्टर थे। मौजूदा सरकार में वह भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा में मुख्य सचेतक थे। पार्टी ने अब उषा सिरोही को टिकट दिया है। उषा सिरोही विरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी हैं।

फिरोजाबाद जिले की टूंडला अनुसूचित जाति सीट से भारतीय जनता पार्टी ने प्रेमपाल धनगर को उम्मीदवार घोषित किया है। बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र से श्रीकांत कटियार को उम्मीदवार बनाया गया है। घाटमपुर अनुसूचित जाति सीट से उपेंद्र पासवान को टिकट दिया गया है। यह सीट योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर उषा रानी वरुण की मृत्यु के कारण खाली हुई थी। श्रीमती वरुण को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया था। पार्टी ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से मनोज सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.