COVID-19 BREAKING: Noida से बड़ी खबर, जिले में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार, आज 198 नये मरीज मिले

Google Image |

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में 198 नये मरीजों के सामने आने के साथ ही यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। कोविड-19 के संक्रमण से जनपद में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि शनिवार को 198 लोगों में कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि, 117 मरीजों को उपचार बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। उनके अनुसार 1,990 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और अब तक 7,968 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 10,006 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.